वन एवं पर्यावरण विभाग के रेंज अधिकारी के दो ठिकानों पर एसवीयू की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 पटना। बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बार फिर वन एवं पर्यावरण विभाग के रेंज अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के राजधानी पटना समेत दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर नकद राशि के साथ ही सोने की ईंट बरामद की। एसवीयू …

 पटना। बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बार फिर वन एवं पर्यावरण विभाग के रेंज अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के राजधानी पटना समेत दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर नकद राशि के साथ ही सोने की ईंट बरामद की।

एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक एन. एच. खान ने शुक्रवार को यहां बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में श्री प्रसाद के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही। राजधानी पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित उनके अपार्टमेंट और नवादा स्थित उनके कार्यालय में एक साथ छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी के दौरान राजधानी पटना स्थित उनके घर से सोने की ईंट, स्वर्ण आभूषण के साथ ही नकद राशि बरामद की गई। छापेमारी के जारी रहने के कारण अभी तक कुल कितनी राशि और स्वर्ण आभूषण बरामद किए गए हैं इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी। छापेमारी दल इसका लेखा-जोखा लेने में लगा हुआ है।

ये भी  पढ़े-

राजनयिक संबंधाें के तीस साल पूरे होने पर कृषि मंत्री से मिले इजरायल के राजदूत

संबंधित समाचार