गोरखपुर: कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय गायक एवं कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनीश सोनी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले के के पडरौना निवासी सोनी को गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता दिलाई। सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और …

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय गायक एवं कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनीश सोनी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले के के पडरौना निवासी सोनी को गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के ध्येय वाक्य सबका साथ और सबका विकास तथा सबका विश्वास ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी गायकी के माध्यम से प्रधानमंत्री के इस मिशन को चरितार्थ करेंगे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय का ये कैसा हाल, युवा बोले- कुछ तो करो सरकार

संबंधित समाचार