लखनऊ: प्रदेश में बढ़ रहा है कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा, पढ़ें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण दर भले ही कम हो रही है लेकिन इससे होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 10 दिनों में कोरोना से होने वाली मौतों में इजाफा देखने को मिल रहा हैं। पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की हुई कोरोना से मौत …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण दर भले ही कम हो रही है लेकिन इससे होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 10 दिनों में कोरोना से होने वाली मौतों में इजाफा देखने को मिल रहा हैं।

पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की हुई कोरोना से मौत

बीते 24 घंटों में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 25 रही। इस अवधि में गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर और झांसी में सबसे ज्यादा तीन-तीन मौतें हुईं। जबकि कानपुर नगर, गोरखपुर तथा चंदौली में दो-दो और प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, बुलंदशहर, हरदोई, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, रामपुर, अमेठी तथा बस्ती में एक-एक मौत हुई हैं।

10 दिनों में तेजी से बढ़ी मृत्यु दर

गौरतलब है कि प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर की शुरूआत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन बीते 10 दिनों में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि देखने में आ रही हैं। बीती 16 जनवरी को प्रदेश में कोविड से 10 लोगों की मौत हुई थी तो 17 जनवरी को 09, 18 जनवरी को 12, 19 जनवरी को 07, 20 जनवरी को 10, 21 जनवरी को 22, 22 जनवरी को 16, 23 जनवरी को 19, 24 जनवरी को 17, 25 जनवरी को 15, 26 जनवरी को 23, 27 जनवरी को 20 तथा 28 जनवरी को 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं।

पिछले 24 घंटे में मिले 338 संक्रमित

स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में आठ हजार 338 नये कोविड संक्रमित मिले है तो इस दौरान 13 हजार 910 लोग कोरोना से ठीक भी हुये हैं। ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि के कारण प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मौजूदा समय में प्रदेश में 59 हजार 601 सक्रिय मरीज हैं।

ये भी पढ़ें: कन्नौज: दुष्कर्म के बाद की गई थी बच्ची की हत्या, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार