सहारनपुर: देवबंद में सपा के कार्तिकेय राणा का नामांकन हुआ स्वीकार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान वाली सीटों पर शनिवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में सहारनपुर जिले की देवबंद सीट पर आखिरकार समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्तिकेय राणा का नामांकन सही पाया गया। जबकि बाद में सपा का टिकट पाये माविया अली का पर्चा खारिज होने के …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान वाली सीटों पर शनिवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में सहारनपुर जिले की देवबंद सीट पर आखिरकार समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्तिकेय राणा का नामांकन सही पाया गया।

जबकि बाद में सपा का टिकट पाये माविया अली का पर्चा खारिज होने के बाद इस सीट पर अब कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। देवबंद के निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार ने अली का नामांकन खारिज होने की जानकारी देते हुए बताया कि इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया है।

इनमें भाजपा के विधायक बृजेश रावत, बसपा के राजेंद्र सिंह और सपा के कार्तिकेय राणा के अलावा ओवेसी की पार्टी एआईएमआईएम से मसूद मदनी के बेटे उमेर मदनी और आप के प्रवीण कुमार धींमान शामिल हैं।

कार्तिकेय राणा और अली के बीच चल रही थी रस्साकस्सी

गौरतलब है कि देवबंद सीट पर सपा खेमे में राणा और अली, दोनों खुद को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बता रहे थे। तीन दिन तक चली रस्साकस्सी के बाद शुक्रवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि राणा ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें: सहायक शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव