बरेली: पत्नी की वाइपर व बेल्ट से पिटाई, गर्भपात की धमकी
बरेली,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक सुरक्षाकर्मी ने वाइपर व बेल्ट से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। उसके बाद पंचायत हुई और पति महिला को वापस घर ले गया। इसके बाद दहेज में पांच लाख रुपये की …
बरेली,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक सुरक्षाकर्मी ने वाइपर व बेल्ट से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। उसके बाद पंचायत हुई और पति महिला को वापस घर ले गया।
इसके बाद दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए तीन माह की गर्भवती पत्नी से फिर मारपीट की और गर्भपात की धमकी दे दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत प्रेमनगर पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं महिला ने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी वैष्णवी मिश्रा उर्फ नीलम उपाध्याय ने पति की प्रताड़नाओं से परेशान होकर अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। बताया कि उनका पति रामपुर में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है।
शादी के बाद रामपुर ले जाकर उसने व्यापार के लिए एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसके पति ने वाइपर व बेल्ट से पिटाई की। मामले की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया लेकिन उसके बाद फिर से उसे प्रताड़ित किया गया।
यह भी पढ़े-
