लखनऊ: होटल के चौथे तल से कूदकर ड्राइवर ने की आत्महत्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हुसैनगंज थानांतर्गत बर्लिंगटन चौराहे के समीप स्थित राज होटल के चौथे तल से शनिवार दोपहर होटल मालिक के ड्राइवर मेराज अहमद (50) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से कानपुर के चमनगंज इलाके के रहने वाले मेराज करीब 35 साल से राज होटल के मालिक की गाड़ी चला रहा थे। वह होटल के …

लखनऊ। हुसैनगंज थानांतर्गत बर्लिंगटन चौराहे के समीप स्थित राज होटल के चौथे तल से शनिवार दोपहर होटल मालिक के ड्राइवर मेराज अहमद (50) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से कानपुर के चमनगंज इलाके के रहने वाले मेराज करीब 35 साल से राज होटल के मालिक की गाड़ी चला रहा थे। वह होटल के चौथे तल पर ही रहा करते थे। आत्महत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।

आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही पुलिस

घटना की सूचना पर एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हुसैनगंज इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मेराज ने चौथे तल से छलांग लगा दी।

मुख्य मार्ग पर खून से लथपथ मेराज को पड़ा देख आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। शोर-शराबा सुनकर होटल के कर्मचारी भी बाहर आ गए। आनन-फानन में मेराज को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

होटल की रिसेप्शनिस्ट सुनीता निगम ने बताया कि घटना के समय वह और अन्य कर्मचारी खाने खाने गए थे। रिसेप्शन पर कंप्यूटर आपरेटर थे। होटल का मुख्य गेट बंद था। एकाएक बाहर सड़क पर किसी के गिरने की सूचना आई तो कंप्यूटर आपरेटर बाहर निकले उन्होंने देखा कि मेराज खून से लथपथ पड़े हैं। उन्होंने अन्य कर्मचारियों और मालिक को सूचना दी। आनन फानन मेराज को अस्पताल ले जाया गया था।

मेराज ने किन कारणों से आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मेराज के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

-अखिलेश कुमार सिंह, एसीपी, हजरतगंज

ये भी पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: अनुराग सारथी समते अन्य लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

संबंधित समाचार