बरेली: बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ठग भेज रहे मैसेज
बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल जमा कराने के नाम पर साइबर ठगों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें आनॅलाइन बिजली का बिल जमा करने को कहा जा रहा है। जिसके बाद मामला संज्ञान में आने के बाद बिजली विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर …
बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल जमा कराने के नाम पर साइबर ठगों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें आनॅलाइन बिजली का बिल जमा करने को कहा जा रहा है। जिसके बाद मामला संज्ञान में आने के बाद बिजली विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर उपभोक्ताओं को जागरुक किया है।
शहर में आए दिन ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। अपराधी हाईटेक तरीके से अब लोगों को चूना लगा रहे हैं। शहर में अब बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने के लिए फर्जी नंबरों और आईडी से मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज में उपभोक्ताओं को बकाए बिजली के बिलों समेत कनेक्शन काटे जाने संबंधी सूचना दी जा रही है। मैसेज में बिजली बिल बकाए के मामलों पर संबंधित बिजली कार्यालय और उनसे संपर्क करने को कहा गया है।
ऐसा नहीं करने पर उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। जिसके बाद मामला संज्ञान में आने पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अपने ट्विट्टर अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए कहा है कि ऐसे साइबर ठगों से सावधान रहते हुए बिजली का बकाया बिल संबधित कार्यालय में ही जाकर जमा करें। इस मामले में एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है।
