हरदोई: तेज हवा से जंगल में भड़की आग, बाल-बाल बचा लाखों का सोलर प्लांट…
हरदोई। तेज हवाओं के चलने से जंगल में जबरदस्त आग भड़क उठी। आग से वहां पास में लगा लाखों की कीमत का सोलर पावर प्लांट बाल-बाल बच गया। आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि अगर एक पल की …
हरदोई। तेज हवाओं के चलने से जंगल में जबरदस्त आग भड़क उठी। आग से वहां पास में लगा लाखों की कीमत का सोलर पावर प्लांट बाल-बाल बच गया। आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि अगर एक पल की भी देरी होती तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
भीषण आग को नहीं बुझा पाए सोलर प्लांट में तैनात कर्मचारी
बताते चलें कि कोतवाली देहात के नीर गांव से कुछ दूरी पर परसपुर रोड पर जंगल के बगल में सोलर पावर प्लांट लगा हुआ है। रविवार को अचानक उसी जंगल में आग भड़क उठी। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त तेज रफ्तार के साथ हवा चल रही थी। तेज़ हवाओं का साथ मिलते ही आग और भड़क गई। आग लगने का पता चलते ही सोलर पावर प्लांट में तैनात कर्मचारियों सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ समझ पाते इससे पहले आग की लपटें सोलर पावर प्लांट की तरफ बढ़ने लगी।
समय रहते पहुंचे दमकलकर्मी…
आनन-फानन में वहां तैनात कर्मचारी वहां पर लगे समर्सेबल से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच वहां दमकल की गाड़ी पहुंच गई। कड़ी कोशिश करते हुए किसी तरह वक्त रहते आग को काबू किया गया। इलाके में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि अगर वक्त रहते आग काबू में न होती तो शायद एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल इस हादसे में सोलर पावर प्लांट बाल-बाल बच गया है।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: बाहुबलियों ने चुनाव में हमेशा मारा मैदान, रहे जेल के अंदर लेकिन बने ‘सिकंदर’
