मुरादाबाद: शुरू हुआ हर घर दस्तक अभियान, स्वास्थ्य टीमों ने वंचितों को लगाया कोविड रोधी टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में रविवार से विशेष कोविड रोधी टीकाकरण घर घर अभियान शुरु हो गया। इसमें शामिल स्वास्थ्य कर्मचारियों एएनएम, आशा, बेसिक हेल्थ वर्कर की टीमों ने शहर और देहात में गली मोहल्लों में घरों पर पहुंचकर लोगों को टीका लगाया। शहर में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के अलावा मोबाइल टीमें भी उन क्षेत्रों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में रविवार से विशेष कोविड रोधी टीकाकरण घर घर अभियान शुरु हो गया। इसमें शामिल स्वास्थ्य कर्मचारियों एएनएम, आशा, बेसिक हेल्थ वर्कर की टीमों ने शहर और देहात में गली मोहल्लों में घरों पर पहुंचकर लोगों को टीका लगाया।

शहर में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के अलावा मोबाइल टीमें भी उन क्षेत्रों में जा रही हैं। जहां सर्वे रिपोर्ट में टीकाकरण कम मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी, पीएचसी, वेलनेस सेंटर के समन्वय से टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, शिक्षक और शिक्षामित्रों का सहयोग स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश दिया है। अभियान की सफलता के लिए विभाग ने जनप्रतिनिधियों जैसे ग्राम प्रधान, वार्ड सभासद, पार्षद आदि से भी सहयोग करने की अपील की है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान का मकसद जिले में जल्द से जल्द सौ प्रतिशत कोविडरोधी टीकाकरण पूरा कर लोगों को कोविड से सुरक्षित करना है। यह जनहित और राष्ट्र हित का अभियान है, सभी से अपील है कि इसमें सहयोग करें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज