लखनऊ: अवैध शराब के साथ पांच लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के साथ पांच लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। बाजारखाला पुलिस की ओर से मस्जिद खडंजा रोड से अंबेडकर …

लखनऊ। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के साथ पांच लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

बाजारखाला पुलिस की ओर से मस्जिद खडंजा रोड से अंबेडकर नगर रेलवे लाइन किनारे रहने वाले धर्मराज को 27 शीशी अवैध शराब, गाजीपुर पुलिस ने कुकरैल बंधा बैरल के पीछे चिनहट थानांतर्गत विमल नगर निवासी शंकर थापा को 24 पउवा व डीके लॉन के पीछे से इंदिरा नगर निवासी कृष्णा कश्यप को 12 लीटर, गुडम्बा थाना पुलिस ने रामलीला मैदान शिवानी विहार के समीप से कल्याणपुर निवासी अरविंद भारद्वाज को 15 पउवा और मोहनलालगंज पुलिस ने गांव ललमूर चौराहे से ललमूर निवासी रामभजन को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- मुठभेड़ में घायल माओवादी को सुरक्षा बलों ने अस्पताल में कराया भर्ती

संबंधित समाचार