मुरादाबाद : सरकारी अस्पताल व कॉलेज बनवाए विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर एक बड़ा इलाका करूला नगर विधान सभा क्षेत्र में आता है। यहां के लोगों का कहना है कि सालों से सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा विकास के नाम पर हमारे साथ सौतले व्याहार किया जाता है।  बड़ी आबादी होने के कारण यहां सरकारी अस्पताल व कॉलेज की बहुत जरूरत है। लेकिन, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर एक बड़ा इलाका करूला नगर विधान सभा क्षेत्र में आता है। यहां के लोगों का कहना है कि सालों से सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा विकास के नाम पर हमारे साथ सौतले व्याहार किया जाता है।  बड़ी आबादी होने के कारण यहां सरकारी अस्पताल व कॉलेज की बहुत जरूरत है। लेकिन, आज तक किसी भी प्रतिनिधि ने इसके बारे में कभी नहीं सोचा। इसलिए इस बार यहां के लोग ऐसे उम्मीदवार को विधायक बनाना चाहते हैं, जो क्षेत्र को विकास की ओर ले जाए। मतदाताओं का कहना है कि इस बार हम जाति-धर्म व पार्टी को नहीं, ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे जो इलाके की समस्याओं का समाधान करा सके।

चुनावी तीर

क्षेत्र का कराए चहुंमुखी विकास
अध्यापक मंजू गौतम का कहना है कि
हमारा प्रत्याशी ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर ध्यान दे। यहां के लोगों की समस्याओं को समझ कर उनके निस्तारण की दिशा में सार्थक कदम उठाए। इसके साथ ही जनता की भावनाओं को समझ सके।

युवाओं के हित में काम करे उम्मीदवार
छात्र यश रस्तोगी का कहना है कि चुनाव के दौरान उम्मीदवार तमाम तरह के वादे करते हैं। लेकिन, युवाओं के हित में कोई काम नहीं करता। इस बार मैं उस उम्मीदवार को ही वोट दूंगा, जो युवाओं के कल्याण के लिए काम करने की बात करे। उन्हें रोजगार दिलाए।

ये भी पढ़ें… 

वर्चुअल प्रचार : 500 रुपये दो, 1000 मैसेज कराओ

कैंची से काटेंगे विरोधियों की पंतग, भरेंगे अपने ख्वाब में रंग

सियासी मठों से बिछने लगे शतरंजी चौसर, कई जगह बागियों ने ठोकी ताल

संबंधित समाचार