बाराबंकी में सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की हुई मौत, मचा कोहराम…
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में ट्रेलर से टकराने कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। शादी समारोह में खाना बनाने गए थे सभी कार सवार पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हैदरगढ़ कस्बा के मोहल्ला घोसियाना निवासी अजीज (55), तसव्वर …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में ट्रेलर से टकराने कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
शादी समारोह में खाना बनाने गए थे सभी कार सवार
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हैदरगढ़ कस्बा के मोहल्ला घोसियाना निवासी अजीज (55), तसव्वर (26), मोहम्मद फैज (18), शब्बीर और इफ्तिखार (22) बदोसराय रायबरेली में शादी समारोह में खाना बनाने अपनी कार से गए थे। पांचों लोग आज लौट रहे थे कि रायबरेली लखनऊ हाईवे पर अंसारी गांव के पास कार के आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को कार चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की।
ट्राली से टकराने से अनियंत्रित हो गई कार
कार का अगला हिस्सा ट्राली से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर कार में जा टकराई। ट्रेलर में कार काफी दूर तक घिसटती चलती चली गई। इस हादसे में घायलों को पुलिस ने सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया जहां डॉक्टर ने अजीज और तसव्वर को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में सर्राफ के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सहमे रहे स्वर्ण कारोबारी…
