रामपुर: मेरी भी हत्या की रची जा रही साजिश-हमजा मियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस के प्रत्याशी नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने कहा कि मेरे दादा मिक्की मियां की तरह मेरी भी हत्या किए जाने की साजिश रची जा रही है। दो बार मेरे ऊपर वर्ष 2014 और वर्ष 2017 में जानलेवा हमला कराया जा चुका है। उन्होंने …

रामपुर,अमृत विचार। स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस के प्रत्याशी नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने कहा कि मेरे दादा मिक्की मियां की तरह मेरी भी हत्या किए जाने की साजिश रची जा रही है। दो बार मेरे ऊपर वर्ष 2014 और वर्ष 2017 में जानलेवा हमला कराया जा चुका है।

उन्होंने अपने दादा नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां की सड़क हादसे में हुई मौत को हत्या करार देते हुए सीबीआई जांच कराए जाने की मांग भी की।
नूरमहल में सोमवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अपना दल एस के प्रत्याशी हमजा मियां ने कहा कि उनकी जान को खतरा है। कहा कि उनपर दो बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमलों की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। कहा कि लोग अपने बचाव के लिए पहले से पहले ही अपनी जान को खतरा बता रहे हैं।

कहा कि वर्ष 1992 में उनके दादा नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां की दिल्ली से रामपुर आते हुए सड़क हादसे में हुई मौत को हत्या करार देते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कहा कि जिस ट्रक से मिक्की का एक्सीडेंट कराया गया वह चोरी का था।

उसके इंजन नंबर और चेसिस नंबर मिटे हुए थे और चालक फरार हो गया था। कहा कि मिक्की मियां कुछ लोगों के लिए कांटा थे और अब मैं कांटा लग रहा हूं। कहा कि जब मैं दो साल का था मेरे दादा का मर्डर करा दिया गया।

मुझे मेरे दादा की गोद नहीं मिली मैं कभी अपने दादा के सीने से नहीं लग सका। कहा कि मैं किसी के नामांकन पर आपत्ति करता हूं यह मेरा अधिकार है। कहा कि सपा प्रत्याशी चुनाव हार रहे हैं इसलिए इस तरह की अनगर्ल बयानबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

रामपुर: आचार संहिता के उल्लंघन में नौ सपाई गिरफ्तार

संबंधित समाचार