कुशीनगर: डीएम ने कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में की बैठक, दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को कोविड की समीक्षा बैठक इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में सम्पन्न हुई। इस मौके पर निर्वाचन कण्ट्रोल रूम के विभिन्न पटलों पर सम्पन्न हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। डीएम ने ली कोरोना संक्रमित मरीजों की ली जानकारी जिलाधिकारी ने कोविड बैठक की समीक्षा के …

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को कोविड की समीक्षा बैठक इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में सम्पन्न हुई। इस मौके पर निर्वाचन कण्ट्रोल रूम के विभिन्न पटलों पर सम्पन्न हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

डीएम ने ली कोरोना संक्रमित मरीजों की ली जानकारी

जिलाधिकारी ने कोविड बैठक की समीक्षा के दौरान संक्रमित मरीजों की जानकारी ली और जिला अस्पताल से रेफर किये गए मरीज के संबंध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आशा बहुओं के पास मेडिसिन किट की उपलब्धता की जानकारी मांगे जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि 656 आशाओं से दूरभाष पर बात की गई व किट की उपलब्धता के सम्बंध में भी जानकारी ली गई। इसी प्रकार कल के वेक्सिनेशन की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई।

वैक्सीनेशन सेंटर में अध्यापकों की रही अनुपस्थिति, डीएम नाराज

वेक्सिनेशन की समीक्षा बैठक के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर में अध्यापकों को उपस्थिति नही रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित विभाग के प्रतिनिधि को कड़े निर्देश दिए और डयूटी में लगाये गए अध्यापकों को कल से सेंटर पर उपस्थित रहकर वेक्सिनेशन कार्य मे सहयोग करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने आरआर टीम के कार्यों की जानकारी लेते हुए टीम से प्रत्येक दिन की अद्यतन रिपोर्ट लिए जाने सहित कम सेम्पलिंग करने वाली टीम से पूछताछ कर कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश सम्बन्धित नोडल को दिए। समीक्षा के दौरान थानों पर हो रही वेक्सिनेशन के स्थिति की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक से ली गयी।

कोविड समीक्षा उपरांत जिलाधिकारी ने निर्वाचन कण्ट्रोल रुम में बने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कण्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आख्या का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता सहित शीघ्रता भी की जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सीतापुर: सपा, भाजपा के उम्मीदवारों समेत 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

संबंधित समाचार