हरदोई: प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ने से नाराज पूर्व प्रेमी ने आजाद की हत्या कर फेंका था शव
हरदोई। मझिला थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गाजी में हुई हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर खुलासा कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक आजाद के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता ने लड़की पक्ष के 3 लोगों के …
हरदोई। मझिला थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गाजी में हुई हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर खुलासा कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक आजाद के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया था।
मृतक के पिता ने लड़की पक्ष के 3 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल का मुआयना कर सही खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन किया था। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह की निगरानी व सीओ शाहाबाद के नेतृत्व में पुलिस ने घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मझिला, स्वाट व एसओजी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दरअसल पुलिस जांच में शक के आधार पर नामजद आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम नहीं दिया था, बल्कि लड़की से मृतक आजाद के प्रेम-प्रसंग से आहत पूर्व प्रेमी प्रेमलाल ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
प्रमिका से नजदीकियों से नाराज था पूर्व प्रेमी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बाहर कमाने चला गया था। इस बीच मृतक आजाद का प्रेम-प्रसंग उसकी प्रेमिका से हो गया। वापस गांव आने पर दोनों के प्यार की बात पता चली जिससे वाह आजाद से रंजिश मानने लगा और आजाद को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके लिए उसने गांव के पूर्व खेत पर धारदार हथियार से हमला कर आजाद की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल डंडा, रक्तरंजित पैंट, मृतक का मोबाइल व आधार कार्ड बरामद कर लिया है।
मझिला पुलिस ने आंझी रेलवे स्टेशन टुमुर्की मोड़ के पास से आरोपी प्रेमलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी श्री द्विवेदी ने तीन निर्दोषों को बचाकर घटना का सफल खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
