लखनऊ: चोरी की 7 बाइक के साथ शातिर चोर गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पलक झपकते ही मोटरसाइकिल की चोरी कर लेने वाले गिरोह का हसनगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर चोरों को सात चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनमें डालीगंज निवासी मो. साहब, बबलू, मो. शोएब उर्फ शब्बू, मो. शोएब उर्फ राजू और कल्लू शामिल हैं। मौके …

लखनऊ। पलक झपकते ही मोटरसाइकिल की चोरी कर लेने वाले गिरोह का हसनगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर चोरों को सात चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनमें डालीगंज निवासी मो. साहब, बबलू, मो. शोएब उर्फ शब्बू, मो. शोएब उर्फ राजू और कल्लू शामिल हैं। मौके पर एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

20 मिनट में कर देते थे बाइक का पोस्टमार्टम

मामले की जानकारी देते हुए हसनगंज पुलिस की ओर से बताया गया कि यह गैंग सार्वजनिक स्थानों से पलक झपकते ही हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेता था। इसके बाद 20 मिनट में गाड़ी के पार्ट्स को बदलकर पूरी तरह मोडिफाई कर दिया जाता था और अच्छे दामों में बेच दिया जाता था।

यह भी पढ़ें: बरेली: पहली बार स्मार्ट तरीके से निर्वाचन कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण

संबंधित समाचार