बहराइच: भाजपा विधायक समेत दो नामजद और 100 अन्य के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हंसुआपारा बड़का गांव निवासी ग्रामीण के यहां भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जानकारी मिलने पर सचल दल टीम गांव पहुंची। टीम ने विधायक, ग्रामीण और 100 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पयागपुर के उपजिलाधिकारी व विधानसभा के आरओ दिनेश …

बहराइच। हंसुआपारा बड़का गांव निवासी ग्रामीण के यहां भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जानकारी मिलने पर सचल दल टीम गांव पहुंची। टीम ने विधायक, ग्रामीण और 100 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पयागपुर के उपजिलाधिकारी व विधानसभा के आरओ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सायं 5.15 बजे सचल दल द्वितीय को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र ग्राम सभा हासुआपारा के बड़कागांव निवासी रामजी पांडेय के घर पर भाजपा प्रत्याशी द्वारा एक चुनावी सभा की जा रही है।

जानकारी मिलते ही सचल दल के प्रभारी अवधेश कुमार अवर अभियंता नलकूप व विशेश्वरगंज थाना के उपनिरीक्षक सुभाष यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचे तो वहां सभा चलती मिली। इस पर टीम ने भाजपा प्रत्याशी से सभा करने की अनुमति पत्र मांगी तो विधायक कोई जबाब नही दे सके।

इस पर सचल दल ने चुनावी सभा की वीडियो ग्राफी किया और फोटोग्राफी की। इसके बाद उप निरीक्षक सुभाष यादव की तहरीर पर पयागपुर थाने में आचार संहिता के उलंघन में भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी निवासी चंदामऊ व रामजी पांडेय पुत्र निर्मल पांडेय निवासी बड़कागांव सहित 100 अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है।

मालूम हो कि इससे पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव के विरूद्ध भी दो बार आचार संहिता मामला पंजीकृत किया जा चुका है। इसके बाद भी पयागपुर में चुनावी सभाएं कम नहीं हो रही हैं।

पढ़ें- बढ़ रही हैं समुद्री ‘हीटवेव’, भारत में मॉनसून की बारिश पर पड़ रहा है असर

संबंधित समाचार