UP Election 2022: अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी से किया सवाल, कहा- ये बजट अमृत तो पिछला जहर था क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। आज शामली में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सपा-आरएलडी गठबंधन की तरफ से बजट 2022 पर निशाना साधा गया। जयंत चौधरी ने कहा कि बजट में किसानों, रोजगार और मनरेगा के लिए कुछ भी नहीं है अखिलेश यादव ने बजट पर कहा कि कल ही देश का बजट आया …

शामली। आज शामली में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सपा-आरएलडी गठबंधन की तरफ से बजट 2022 पर निशाना साधा गया। जयंत चौधरी ने कहा कि बजट में किसानों, रोजगार और मनरेगा के लिए कुछ भी नहीं है

अखिलेश यादव ने बजट पर कहा कि कल ही देश का बजट आया है। कहा गया कि यह अमृतकाल का बजट है. अमृत बजट है। तो पिछले जितने भी बजट थे वो क्या जहर थे? यूपी चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव भाईचारा बनाम भारतीय जनता पार्टी का है।

पढ़ें- UP Election 2022: अदिति सिंह ने प्रियंका वाड्रा पर साधा निशाना, पति को टिकट न मिलने पर हुईं आग बबूला

संबंधित समाचार