रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में कमरे में पड़ा मिला गर्भवती का शव, काला पड़ गया था चेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में संदिग्ध हालत में नौ माह से गर्भवती महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। शव का चेहरा काला पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एक साल से अपने परिवार से अलग रह रही थी रेनू गांव निवासी रेनू (26 वर्ष) पत्नी राकेश शव …

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में संदिग्ध हालत में नौ माह से गर्भवती महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। शव का चेहरा काला पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

एक साल से अपने परिवार से अलग रह रही थी रेनू

गांव निवासी रेनू (26 वर्ष) पत्नी राकेश शव कमरे में चारपाई से लटका हुआ पाया गया। रेनू 9 माह की गर्भवती बताई जा रही है। ग्रामीणों ने सलोन पुलिस को सूचना दी। मौके पर सलोन कोतवाल संजय त्यागी व क्षेत्राधिकारी इंद्र पाल सिंह पहुंचे। परिवार के लोगों के अनुसार रेनू व राकेश ने कोर्ट मैरिज से शादी की थी। रेनू के 1 वर्ष का लड़का भी है। रेनू भी भवानीपुर की है। कुछ दिन पहले ही पति राकेश शहर को गया था। रेनू अपने 1 वर्ष के बच्चे के साथ परिवार से अलग रहते रहती थी।

चारपाई से आधा लटका हुआ था मृतका का शव

बुधवार सुबह 7:30 बजे के करीब जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई गई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कमरे के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। जैसे ही ग्रामीणों व परिवारी जन को आशंका हुई आनन-फानन में ग्राम प्रधान को बुलाया और दरवाजा को तोड़ दिया। जैसे ही दरवाजा तोड़ा तो देखा गया कि रेनू का शरीर चारपाई से आधा लटका हुआ पड़ा था और चेहरा काला पड़ा हुआ था। सास ने बताया की रेनू को काफी दिनों से मिर्गी की शिकायत थी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि बीमारी कुछ समय पहले ठीक हो गई थी।

सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही करण का पता चल पायेगा।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : सोते ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, चार बच्चों समेत सात घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा