यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सिराथू से किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन के समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद थी। पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब …

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन के समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद थी। पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सिराथू क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास मे केशव प्रसाद मौर्य की भूमिका रही हैं।

उन्होंने कहा कि यहां आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जिस तरह से उत्साह देखा जा रहा है, इससे साफ जाहिर है कि केशव प्रसाद मौर्य की ऐतिहासिक जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा को जनता का पुनः आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास प्राप्त कर जनता के हित के लिए कार्य कर रही है। अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा और उसके गठबंधन दल मजबूत स्थिति में है। पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से दोबारा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड की इस झील से जुड़ा है महाभारत के सबसे बलशाली पात्र भीम का नाम, दीदार को पहुंचते हैं देशी-विदेशी सैलानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका