बरेली: आज बारिश की संभावना कम, सिर्फ बादलों का रहेगा पहरा, रात को होगी और ज्यादा ठिठुरन
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में बुधवार रात से मौसम खराब होने और गुरुवार को तेज बारशि होने के बाद भी शुक्रवार को मौसम का मिजाज नहीं बदला। सुबह से ही आसमान में छाए बादलों ने सूर्य को दिखने तक नहीं दिया। जिसकी वजह से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई। मौसम विभाग की तरफ …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में बुधवार रात से मौसम खराब होने और गुरुवार को तेज बारशि होने के बाद भी शुक्रवार को मौसम का मिजाज नहीं बदला। सुबह से ही आसमान में छाए बादलों ने सूर्य को दिखने तक नहीं दिया। जिसकी वजह से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों पर गौर किया जाए तो शुक्रवार दिन के मुकाबले रात का मौसम और भी ज्यादा ठंडा होगा। रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की आशंका है।
ओलों की वजह से बड़ी है गलन
बरेली में गुरुवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। हालांकि यह ओलावृष्टि गुरुवार सुबह-सुबह करीब 10 से 15 मिनट के लिए हुई थी। मगर इसी ओलावृष्टि की वजह से तापमान में एक साथ गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिनों में मौसम साफ होने की उम्मीद है। मगर सुबह शाम घने कोहरे की चादा लोगों को काफी दिक्कतें पैदा कर सकती है।
आज बारिश नहीं, सिर्फ बादलों का रहेगा साया
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानि आज बारिश होने की संभावना बेहद कम है। मगर आसमान में पूरे दिन बादलों का साया रहेगा। जिसकी वजह से धूप का निकलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की धूप देखी जा सकती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मगर रात में न्यूनतम तापमान के गिरने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: आज से नामांकन, राजनैतिक दलों ने घोषित नहीं किए प्रत्याशी
