बिहार, ओडिशा, असम में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए 1600 करोड़ की स्वीकृति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उनके मंत्रालय ने बिहार, ओडिशा तथा असम में राष्ट्रीय राजमार्गों को चार लेन बनाने के लिए 16 सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट को स्वीकृति दी है। श्री गडकरी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में भारतमाला …

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उनके मंत्रालय ने बिहार, ओडिशा तथा असम में राष्ट्रीय राजमार्गों को चार लेन बनाने के लिए 16 सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट को स्वीकृति दी है।

श्री गडकरी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में भारतमाला परियोजना के तहत अमास-दरभंगा पैकेज-एक गया के अमास राष्ट्रीय राजमार्ग दो से शिवरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 119 डी तक चार लेन के एक्सेस ग्रीनफ़ील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने बताया कि बिहार में इन सभी राजमार्गों के निर्माण के लिए उनके मंत्रालय ने 1390.92 करोड़ बजट को तत्काल स्वीकृति दी है। श्री गडकरी ने बताया कि असम में नए घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग 315 ए के जयपोर से हुकानजुरी खंड पर पेवमेंट के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 130.24 करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर खुर्दा टाउन के लिए भूमि अधिग्रहण सहित बाईपास निर्माण के लिए 157.49 करोड़ रुपए के बजट के साथ स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें-

राजस्थान के जैसलमेर में चार किलो अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार