यूपी चुनाव: सपा को लगा झटका, पूर्व मंत्री राजकुमारी सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा सहित अन्य दलों के नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ज्वायनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कुशवाहा और सपा के पूर्व विधायक प्रदीप सिंह और …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा सहित अन्य दलों के नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ज्वायनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कुशवाहा और सपा के पूर्व विधायक प्रदीप सिंह और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मधु शुक्ला सहित अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।

मधु शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला की भाभी हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे। श्री ठाकुर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर चुनाव में अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधी छवि वाले लोग कभी गरीब का उत्थान नहीं कर सकते हैं।

श्री ठाकुर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा,“इसलिए गरीब भी कहता है कि साइकिल रखो नुमाइश में कमल खिलेगा 2022 में। ”उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पिछले पांच साल के दौरान ऐतिहासिक काम करके दिखाया है।
उन्होंने कहा कि जनता को भरोसा है कि भाजपा आगे भी विकास और जनहित के सिलसिले को जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली पुलिस ने बरामद किया 14 क्विंटल गांजा, सात तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार