सुजॉय घोष की क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आएंगी करीना कपूर खान
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, सुजॉय घोष की क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष क्राइम मिस्ट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेंक्ट एक्स’ का हिंदी अडॉप्शन है। View this post on Instagram A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) कीगो हिगाशिनो …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, सुजॉय घोष की क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष क्राइम मिस्ट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेंक्ट एक्स’ का हिंदी अडॉप्शन है।
कीगो हिगाशिनो का यह उपन्यास एक सिंगल मदर की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अपने पूर्व पति को मार देती है। सुजॉय घोष की इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आयेंगे।
यह फिल्म इस साल मार्च तक फ्लोर पर जा सकती है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
पढ़ें- Karishma Tanna Haldi Photos: शुरू हुई एक्ट्रेस की शादी की रस्में, फोटो वायरल…
