यूपी चुनाव 2022 : सोरांव सीट से अपना दल ने डाॅ. सरोज को बनाया प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने प्रयागराज जिले की सोरांव (सु) सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार डॉ. जमुना प्रसाद सरोज सोरांव (सु) सीट से अपना दल (एस) के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने प्रयागराज जिले की सोरांव (सु) सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार डॉ. जमुना प्रसाद सरोज सोरांव (सु) सीट से अपना दल (एस) के उम्मीदवार होंगे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि डाॅ. सरोज इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने गठबंधन के तहत सोरांव (सु) सीट अपना दल (एस) के लिये छोड़ी है।

यह भी पढ़ें:-Under-19 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया, टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर खत्म किया अपना सफर

संबंधित समाचार