बाराबंकी: कुत्तों के हमले से जख्मी हुआ हिरन का बच्चा, ग्रामीणों ने पिलाया दूध
बाराबंकी। विकासखंड रामनगर के हरिनारायणपुर ग्राम में ग्रामीणों ने सुबह-सुबह हिरन के परिवार का बच्चा देखा, जो कुत्तों से घिरा हुआ था। इसके बाद आननफानन ग्रामीण बच्चे के पास पहुंचे तो देखा कि वो घायल अवस्था में था। इसके बाद जंगली जीव को ग्रामीणों ने आग जलाकर गर्मी दी व दूध पिलाया। ग्रामीणों द्वारा वन …
बाराबंकी। विकासखंड रामनगर के हरिनारायणपुर ग्राम में ग्रामीणों ने सुबह-सुबह हिरन के परिवार का बच्चा देखा, जो कुत्तों से घिरा हुआ था। इसके बाद आननफानन ग्रामीण बच्चे के पास पहुंचे तो देखा कि वो घायल अवस्था में था।
इसके बाद जंगली जीव को ग्रामीणों ने आग जलाकर गर्मी दी व दूध पिलाया। ग्रामीणों द्वारा वन रेंजर सुबोध कुमार शुक्ला को इसकी सूचना दी गई। जिनकी ड्यूटी इस समय रामनगर की उड़नदस्ता टीम में शासन की तरफ से लगाई गई है। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों को भेजकर पीड़ित जानवर का इलाज कराया। अब उसे जंगल में पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
बहराइच: संदिग्ध अवस्था में मिला पिता-पुत्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
