लखनऊ: राजधानी में तेजी से फल-फूल रहा देह व्यापार का ऑनलाइन गोरखधंधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नजाकत-नफाशत और अदब-लिहाज के लिए मशहूर राजधानी लखनऊ अब देह व्यापार का गढ़ बनती जा रही है। हाल ही में गोमती नगर इलाके में पुलिस ने ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जहां दूसरे शहरों से नौकरी के नाम पर लाई गई लड़कियों को ड्रग्स का आदी बनाकर और नशे का इंजेक्शन देकर …

लखनऊ। नजाकत-नफाशत और अदब-लिहाज के लिए मशहूर राजधानी लखनऊ अब देह व्यापार का गढ़ बनती जा रही है। हाल ही में गोमती नगर इलाके में पुलिस ने ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जहां दूसरे शहरों से नौकरी के नाम पर लाई गई लड़कियों को ड्रग्स का आदी बनाकर और नशे का इंजेक्शन देकर जबरन देह व्यापार कराया जाता था। इस रैकेट का तो पुलिस भंडाफोड़ करने में कामयाब रही, पर ऐसे ही राजधानी में देह व्यापार का ऑनलाइन गोरखधंधा भी तेजी से फल-फूल रहा है।

लोकल स्तर पर चल रहीं ऑनलाइन सेक्स डेटिंग वेबसाइट्स

राजधानी में इन दिनों लोकल स्तर पर कई ऑनलाइन सेक्स डेटिंग व एस्कॉर्ट बुकिंग वेबसाइट्स चलाई जा रही हैं। इसके अलावा कई नामी-गिरामी डेटिंग वेबसाइट्स द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर एस्कॉर्ट की बेरोक-टोक बुकिंग चल रही है। जिनसे ऑनलाइन तरीके से लखनऊ में दर्जनों सेक्स रैकेट चलाये जा रहे हैं।

दिखती है लड़कियों की फोटोज व मोबाइल नंबर की लंबी फेहरिस्त

इन वेबसाइट्स में लखनऊ की लोकल लड़कियों की मॉडलिंग फोटो और मोबाइल नंबर के साथ लंबी दिखाई जाती है। जिसमें लड़कियों के शारीरिक संरचना तक का जिक्र रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं वेबसाइट विजिट करने वाले को आयु वर्ग से लेकर, रंग, लंबाई, शारीरिक कद-काठी आदि सभी के हिसाब से चुनाव का ऑप्शन दिया जाता है।

वहीं इनमें से कई वेबसाइट्स में दिये गये नंबर पर क्लिक करने से ऑटोमेटेड मैसेज आपके मोबाइल पर आता है। वहीं कई में दिये गये नंबर व्हाट्सएप के होते हैं, जिनपर मैसेज करते ही तुरंत सामने से रिप्लाई आता है और लोकेशन के बारे में पूछा जाता है। हालांकि कई वेबसाइट्स में फर्जी फोटो और नंबर अपलोड करके साइबर ठगी का भी काम किया जा रहा है।

आईटी सेल व साइबर सेल नहीं कर रही निगरानी

इन वेबसाइट्स पर कई लड़कियों की फर्जी फोटो व नंबर डालकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। वेबसाइट्स में भी कई बिन्दुओं पर मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। पर हैरानी की बात ये है कि ये वेबसाइट्स बेखौफ तरीके से संचालित हो रही हैं। इन पर आईटी सेल व साइबर सेल की कोई निगरानी नहीं है।

पैसे लेकर सर्विस प्रोवाइड करना गैरकानूनी नहीं है। पर इस प्रकार सोशल मीडिया पर फोटो और संपर्क नंबर डालना गैरकानूनी है। लड़कियों से बिना उनकी इच्छा इस प्रकार का काम करवाना दंडनीय है। वैसे तो 90 प्रतिशत देह व्यापार ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है, पर इस प्रकार की वेबसाइट्स अगर क्षेत्रीय स्तर पर चल रही हैं तो इस पर गौर किया जायेगा। अगर मानकों का उल्लंघन हो रहा है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

– अमित आनंद, डीसीपी पूर्वी

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : सुबह घना कोहरा और सर्द हवाएं, दोपहर में खिली धूप से मिली राहत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका