कानपुर: महिला उद्यमी ने पति समेत चार पर दर्ज कराया केस, जानें पूरा मामला
कानपुर। शहर की एक महिला उद्यमी ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामेश्वरम अपार्टमेंट निवासी महिला उद्यमी रितिका थापर के …
कानपुर। शहर की एक महिला उद्यमी ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामेश्वरम अपार्टमेंट निवासी महिला उद्यमी रितिका थापर के अनुसार उन्होंने पति धीरज थापर, संजय डायस व संजय दत्त की पत्नी प्रीति डायस के साथ मिलकर मैसर्स प्रिसाइडा वैलनेश प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी खड़ी की थी।
बतौर डायरेक्टर उन्हें 1.19 लाख रुपये वेतन मिलता था। आरोप है कि तीन डायरेक्टरों ने सांठगांठ कर कंपनी के दस्तावेजों में हेराफेरी की। 10 दिसंबर 2021 को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की एक मीटिग में उन्हें एडिशन डायरेक्टर बताते हुए बोर्ड से निकाल दिया गया। बोर्ड की इस मीटिग में गोपेश साहू भी मौजूद थे। आरोप है कि फरवरी 2०21 से अब तक करीब 14. 39 लाख रुपये वेतन और कंपनी की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हड़पने के लिए ऐसा किया है।
उनके अनुसार इस समय कंपनी के रिजर्व एवं सरप्लस फंड में 2. 3 करोड़ रुपये जमा हैं। आरोपित पक्ष इसको हड़पना चाहते हैं। 25 दिसंबर को जब उन्होंने पति धीरज को फोन कर कंपनी में किए जा रहे गोलमाल को लेकर विरोध किया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- ओवैसी ने खुद पर गोली चलवाई, अब कह रहे जान को खतरा : इन्द्रेश कुमार
