कन्नौज: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज। इंदरगढ़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार को हुई युवक की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर डंडे से पीट पीटकर की गई थी। वारदात को उसकी ही प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को ही देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर चालक जितेंद …
कन्नौज। इंदरगढ़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार को हुई युवक की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर डंडे से पीट पीटकर की गई थी। वारदात को उसकी ही प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को ही देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर चालक जितेंद पुत्र राकेश राजपूत का रक्तरंजित शव कठेला गांव के न बाहर खेत में पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का इल्जाम लगाया था पर किसी का नाम नहीं लिया। उधर आरोपी वारदात के बाद जितेंद्र का मोबाइल फोन लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन पता लगाकर एक युवती समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी युवती ज्योति का गांव के ही शादीशुदा गोरेलाल व जितेंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जितेंद्र ने उसके गोरेलाल से बात करने पर आपत्ति जताई। ये बात ज्योति ने गोरेलाल को बता दी। इसके बाद दोनों ने जितेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। इसके बाद ज्योति ने उसे गुरुवार को देर शाम फोन करके मिलने के लिए गांव के बाहर खेत पर बुलाया। वह खेत पहुंचा तो आरोपी वहां पहले से मौजूद थे। युवती ने जितेंद्र से बात शुरू की तभी गोरेलाल ने डंडे से जितेंद्र पर हमला बोल दिया और तब तक पीटा जब तक उसका दम नहीं निकल गया।
इस दौरान डंडा भी टूट गया। दरिंदगी यहीं नहीं थमी। गोरेलाल ने डंडे के टुकड़े से कूचकर जितेंद्र के शरीर मे गहरे घाव कर दिए। के बाद डंडा छिपा दिया और फोन लेकर भाग गए। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस होते ही दोनों देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पूरी घटना बयां कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। मृतक के पिता राकेश ने गोरेलाल व ज्योति पर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपियों को हवालात भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: वसंत पंचमी पर अनुराग ठाकुर ने उड़ाई पतंग, कहा- 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी
