बरेली: ड्यूटी कटवाने को लेकर कार्मिकों ने किया हंगामा
बरेलीअमृत विचार। विधानसभा चुनाव में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को विकास भवन में श्रम रोजगार उपायुक्त कार्यालय में मतदान कार्मिक ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंचे। जिस पर उपायुक्त ने वेबसाइट बंद होने का हवाला दिया। इसी बात को कहासुनी होने लगी। इसके बाद कार्मिको ने हंगामा करना शुरू कर …
बरेलीअमृत विचार। विधानसभा चुनाव में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को विकास भवन में श्रम रोजगार उपायुक्त कार्यालय में मतदान कार्मिक ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंचे। जिस पर उपायुक्त ने वेबसाइट बंद होने का हवाला दिया। इसी बात को कहासुनी होने लगी। इसके बाद कार्मिको ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विकास भवन सभागार में मतदान कार्मिकों की ड्यूटी काटी गईं। ड्यूटी कटवाने की अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके शनिवार को करीब 50 कार्मिक ड्यूटी कटवाने को लेकर श्रम रोजगार कार्यालय पहुंचे। यहां पर मौजूद उपायुक्त गंगाराम से कार्मिकों ने ड्यूटी कटवाए जाने की बात कही। इस पर उन्होंने वेबसाइट बंद होने की बात कहते हुए ड्यूटी कटाने से इंकार कर दिया।
इसी बात को लेकर उपायुक्त और मतदान कार्मिकों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ते देख विकास भवन के कर्मचारियों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्मिक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हो सका है। उपायुक्त गंगाराम ने बताया कि 4 फरवरी तक जिन लोगों ने आवेदन किया था।
मेडिकल टीम की ओर से परीक्षण कराया गया। चुनाव आयोग की ओर से जारी किये गए आदेशों के अनुसार कार्मिकों की ड्यूटी काटी गई है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: मायावती की चुनावी रैली की अंतिम चरण में पहुंची तैयारियां
