UP Election 2022: आज नहीं जारी होगा बीजेपी का संकल्प पत्र, लता मंगेशकर के निधन के चलते कार्यक्रम को किया गया रद्द….
लखनऊ। आज बीजेपी का विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संकल्प पत्र जारी नहीं होगा। लता मंगेशकर के निधन की वजह से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में ये जानकारी दी। इसके बाद 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान गृह मंत्री अमित …
लखनऊ। आज बीजेपी का विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संकल्प पत्र जारी नहीं होगा। लता मंगेशकर के निधन की वजह से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में ये जानकारी दी।
इसके बाद 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

