सीतापुर: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की पांच भट्ठियां, 63 गिरफ्तार
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ 24 घंटे का विशेष अभियान चलाकर दो हजार 860 लीटर अवैध शराब, पांच शराब बनाने की भट्टी बरामद की है। थाना हरगांव पुलिस ने 160 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना सकरनपुलिस ने 200 ली. …
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ 24 घंटे का विशेष अभियान चलाकर दो हजार 860 लीटर अवैध शराब, पांच शराब बनाने की भट्टी बरामद की है। थाना हरगांव पुलिस ने 160 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना सकरनपुलिस ने 200 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए है।
थाना तंबौर पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित एक, थाना तालगांव पुलिस द्वारा 120 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। थाना नैमिषारण्य पुलिस ने 60 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित एक, थाना कमलापुर पुलिस ने 100 ली. अवैध शराब सहित पांच, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना रेउसा पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है।
थाना इमलिया सुल्तानपुर 220 लीटर अवैध शराब के साथ आठ, थाना अटरिया पुलिीस ने 100 लीटर अवैध शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना सिधौली पुलिस ने 80 ली. अवैध शराब के साथ दो, थाना खैराबाद पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब सहित दो, थाना लहरपुर पुलिस ने 200 ली. अवैध शराब सहित दो, थाना मानपुर पुलिस ने 120 ली. अवैध शराब के साथ दो, थाना थानगांव पुलिस ने 100 ली. अवैध शराब सहित दो, थाना सदरपुर पुलिस द्वारा 60 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारकिया गया है।
थाना रामपुर कलां पुलिस ने 80 ली. अवैध शराब सहित दो, थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 140 ली. अवैध शराब सहित दो, थाना महोली पुलिस ने 90 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना मछरेहटा पुलिस ने 140 ली. अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना महमूदाबाद पुलिस ने 50 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना बिसवां पुलिस ने 260 ली. अवैध शराब सहित तीन,थाना पिसावां पुलिस ने 50 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने 140 ली. अवैध शराब सहित चार, थाना मिश्रिख पुलिस ने 150 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 60 ली. अवैध शराब सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: स्वर सागर संस्था ने महान गायिका लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, कही यह बड़ी बात
