प्रयागराज: घर के बाहर से चोरी हुई युवक की बाइक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जिले के थरवई थानाक्षेत्र से बाइक चोरी की घटना सामने आ रही है। यहां के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव के माधवपुर में एक युवक ससुराल में आया हुआ था। उसकी अपाचे बाइक घर के बाहर खड़ी थी। युवक सुबह उठा तो देखा बाइक गायब है। युवक ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। …

प्रयागराज। जिले के थरवई थानाक्षेत्र से बाइक चोरी की घटना सामने आ रही है। यहां के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव के माधवपुर में एक युवक ससुराल में आया हुआ था। उसकी अपाचे बाइक घर के बाहर खड़ी थी। युवक सुबह उठा तो देखा बाइक गायब है। युवक ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और जल्द बाइक बरामद करने का भरोसा युवक को दिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में तमसा नदी के किनारे चला रहा था धर्मांतरण का खेल, पादरी सहित 6 पुलिस हिरासत में

संबंधित समाचार