अमरोहा : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/बुरावली, अमृत विचार। दफीने में जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन घायलों …

अमरोहा/बुरावली, अमृत विचार। दफीने में जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन घायलों को मेरठ व हसनपुर के लिए रेफर कर दिया।

न्याय पंचायत बुरावली क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी मोहब्बत की बेटी अरमाना निवासी पिपलौती में मौत हो गई थी। परिजन ट्रैक्टर-ट्राली से गांव पिपलौती दफीने में जा रहे थे। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मेहरपुर गांव के निकट ही पहुंचे थे कि अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और खंदी जा गिरी। जिससे असगरी 52 पत्नी इंतजार निवासी मछरिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।

हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ की सहायता से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ व हसनपुर को रेफर कर दिया। असगरी की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतका ने अपने पीछे 6 बच्चे छोड़े हैं। जिसमें पांच बच्चों की शादी हो चुकी है। घायलों को जर्रार, एहसान, शमशाद, रुबिना, अली वारिस, सुखिया, संजीदा, परवीन, मुनीजा, शहनाज, महजबीन, मुस्तकीम, बानो शमशो, सहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार