कानपुर: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर युवक ने की खुदकुशी, जानें पूरा मामला
कानपुर। चकेरी में बाइक शोरूम एजेंसी के मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शोरूम के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने उनको समझाकर शांत कराया। चकेरी के सनिगवां गांव निवासी 27 वर्षीय शेखर शुक्ला हलवाई थे। परिवार …
कानपुर। चकेरी में बाइक शोरूम एजेंसी के मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शोरूम के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने उनको समझाकर शांत कराया। चकेरी के सनिगवां गांव निवासी 27 वर्षीय शेखर शुक्ला हलवाई थे। परिवार में पत्नी शिवा व डेढ़ साल का बेटा शौर्य है। परिजनों ने बताया कि इलाके में श्री गुरु होंडा नाम से हरिओम पांडेय का बाइक शोरूम है।
हरिओम ने शेखर के साथ धोखाधड़ी कर एक प्लाट की रजिस्ट्री करवा ली, लेकिन आरोपित पूरी रकम नहीं दी। एक माह पहले शेखर के बेटे की तबीयत खराब होने पर उन्होंने हरिओम से रुपए मांगे। उसने बकाया रकम देने की जगह लिखा पढ़ी कर उधार रकम दी। बकाया रकम मांगने पर रविवार रात को हरिओम पांडेय ने कर्मचारियों साथ मिलकर अपने शोरूम में शेखर के साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर शेखर ने सोमवार को अपने निर्माणाधीन मकान में पहले आरोपित की प्रताड़ना का वीडियो फेसबुक पर वायरल किया।
इसके बाद मकान की दूसरी मंजिल में लगे जंगले से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे हैलट ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शोरूम के बाहर शव रखकर रोड जाम कर दी। हंगामे की सूचना पर चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि लेनदेन के विवाद में युवक के साथ मारपीट हुई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन पहुंची उत्तराखंड, इस हॉट सीट के दावेदार के समर्थन में करेंगी प्रचार
