कन्नौज: 12 फरवरी को कन्नौज आयेंगे पीएम मोदी, बीजेपी को मिलेगी ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, बिल्हौर की विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अतिउत्साही नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लिया है। वे 12 फरवरी को कन्नौज आएंगे। सांसद सुब्रत पाठक, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त तथा भाजपा के जिला महामंत्री हरीबक्स सिंह ने जानकारी …

कन्नौज। कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, बिल्हौर की विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अतिउत्साही नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लिया है। वे 12 फरवरी को कन्नौज आएंगे।

सांसद सुब्रत पाठक, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त तथा भाजपा के जिला महामंत्री हरीबक्स सिंह ने जानकारी दी कि 12 फरवरी को मोदी कन्नौज आएंगे। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के अन्नपूर्णा देवी मंदिर के ग्राउंड में सभा में सभा होगी। तीनों नेताओं ने कहा कि इटावा की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

भाजपा को विश्वास, जीतेगी पांचों सीट

इसी तरह बिल्हौर सीट भी भाजपा के पास है। इन पांचों सीटों को फिर जीतेंगे। इटावा जिले की तीनों सीटों में से एक और कन्नौज सदर की एक सीट सपा के पास है। इस चुनाव में सभी 11 सीटें भाजपा को मिलेंगी, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की आवश्यकता महसूस की गई थी।

मोदी जी ने धन्यवाद प्रस्ताव में कांग्रेस की कर दी बोलती बंद: अनिल

जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त ने बताया कि जिस तरह पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिए धन्यवाद प्रस्ताव में कांग्रेस की बोलती बंद कर दी थी उसी तरह पूरे क्षेत्र में संपूर्ण विकास के लिए तथा विगत सरकारों के दौर में बढ़े अपराध खत्म करने के लिये भाजपा को आगे आने की जरूरत है।

बताया कि अभी विस्तृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल संगठन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जिलाधिकारी कार्यालय से भी अभी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। जिला महामंत्री हरीबक्स सिंह ने बताया कि असीम अरुण जैसे तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी को राजनीति में लाकर कन्नौज  सीट भी भाजपा जीत लेगी।

यह भी पढ़ें: पीलीभीत:  बिना अनुमति लगा दिए भाजपा के झंडे, अज्ञात पर एफआईआर

संबंधित समाचार