उन्नाव: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के उन्नाव लालगंज मार्ग स्थित कांटी गांव के पास मंगलवार रात राशन लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को पीछे से रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान न …

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के उन्नाव लालगंज मार्ग स्थित कांटी गांव के पास मंगलवार रात राशन लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को पीछे से रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मच्युरी में रखवा दिया था। देर रात बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया युवक, बाइक गिरी दूर

अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी कलां गांव से आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम से गेहूं लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने कांटी गांव स्थित नर्सरी के समीप चालीस वर्षीय हेमेन्द्र निवासी मंगला बिहार कानपुर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दूर जा गिरी और उस पर सवार युवक ट्राली के पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन छोड़कर भागा ट्रैक्टर चालक

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर संदीप शुक्ल ने शव की शिनाख्त कराने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया था। मृतक सिकन्दरपुर कर्ण ब्लाक में बीएमएम के पद पर तैनात था। वह डियूटी करने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: सीएम योगी ने कलाकारों व कलाकार संगठनों से किया वर्चुअल संवाद, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार