कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- भाजपा में लगी है चोरों की लाइन, उत्तराखंड में पांच साल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलौर, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदले। क्योंकि इनके मुख्यमंत्री भ्रष्ट थे, उन्होंने चोरी की इसलिए इन्होंने …

मंगलौर, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदले। क्योंकि इनके मुख्यमंत्री भ्रष्ट थे, उन्होंने चोरी की इसलिए इन्होंने तीन मुख्यमंत्री बदले।

उन्होंने कहा कि बीजेपी में चोरों की लाइन लगी है। एक को बदला उसको चोरी करने दी। फिर दूसरे को बुलाया फिर उसने चोरी की फिर तीसरे को चोरी करने के लिए लगा दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राजा बैठा है। ऐसी सरकार हमें नहीं चाहिए। राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से चार बड़े वादे किए। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की और तीन काले कानून बना दिए, जिसे किसानों और कांग्रेस ने मिलकर वापस करवाया। उन्होंने मोदी के संसद में दिए गए उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें पीएम ने कांग्रेस के कामों पर सवाल उठाए थे।

राहुल बोले- मोदी के अहंकार को देखकर हंसी आती है
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि सीबीआई और ईडी से सबको डरा देंगे, लेकिन मुझे उनसे डर नहीं लगता। बल्कि मोदी के अहंकार को देखकर हंसी आती है। मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में कोई विकास नहीं किया तो यह सड़कें, फैक्ट्रियां रेलवे समेत तमाम चीजें क्या जादू से बन गईं? राहुल ने मोदी पर तंज कसा कि जब तक देश में मोदी सरकार नहीं थी तब तक क्या सब सो रहे थे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय में बीजेपी सरकार पूरी तरह फेल रही और लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।

उत्तराखंड के लोगों से राहुल गांधी ने किए चार वादे
– हर साल चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे। राज्य सरकार के खाली पदों पर भर्ती करेंगे। इसके अलावा किसानों और छोटे व्यापारियों की मदद करेंगे।
– राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर सभी लोगों को गैस सिलेंडर 500 रुपये से ज्यादा का नहीं मिलेगा।
– कांग्रेस की सरकार आने पर न्याय योजना लागू की जाएगी और इसके तहत हर साल राज्य के 5 लाख परिवारों के बैंक अकाउंट में 40 हजार रुपये डाले जाएंगे।
– स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा। एंबुलेंस, दवाइयां और डॉक्टर को लोगों के इलाज के लिए घर-घर पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी मंगलौर के बाद दोपहर तीन बजे दूसरी जनसभा जागेश्वर में करेंगे। वर्तमान चुनाव में यह राहुल का तीसरा दौरा होगा। इससे पूर्व 16 दिसंबर को देहरादून और पांच फरवरी को ऊधमसिंहनगर तथा हरिद्वार में उनका कार्यक्रम हो चुका है। जोशी ने बताया कि इसी प्रकार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है। प्रियंका का 12 फरवरी को राज्य में दो स्थानों पर जनसभा का कार्यक्रम है।

संबंधित समाचार