चुनाव आयोग ने मणिपुर चुनाव की तारीखों में किया बदलाव, अब 28 फरवरी और 5 मार्च को होगी वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों में बदलाव करते हुए बताया अब मणिपुर में 28 फरवरी को पहले और 5 मार्च को दूसरे चरण की वोटिंग कराई जाएगी। बता दें चुनाव आयोग ने पहले मणिपुर में पहले …

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों में बदलाव करते हुए बताया अब मणिपुर में 28 फरवरी को पहले और 5 मार्च को दूसरे चरण की वोटिंग कराई जाएगी। बता दें चुनाव आयोग ने पहले मणिपुर में पहले चरण की वोटिंग के लिए 27 फरवरी और दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 3 मार्च की तारीखों का एलान किया था।

चुनाव आयोग के मुताबिक उन्होंने 7 और 8 फरवरी को खुद जमीन पर जाकर स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान कई राजनीतिक दलों से मुलाकात की और पुलिस से भी चर्चा की गई। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए और इस राज्य के इतिहास को समझते हुए चुनाव की तारीखों को बदलने का फैसला लिया गया।

 

संबंधित समाचार