रायबरेली: बसपा प्रत्याशी के भाई की कार से 1.20 लाख रुपये बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चुनाव आचार संहिता का नियम तोड़ने में प्रत्याशी और उनके समर्थक संकोच नहीं कर रहे हैं। एक नया मामला गुरुवार रात को सामन्जस्य आया है। ऊंचाहार से बसपा प्रत्याशी के भाई की कार से एक लाख बीस हजार रुपया बरामद किया गया है। यह पैसा किसका है और किस लिए ले जाया जा रहा …

रायबरेली। चुनाव आचार संहिता का नियम तोड़ने में प्रत्याशी और उनके समर्थक संकोच नहीं कर रहे हैं। एक नया मामला गुरुवार रात को सामन्जस्य आया है। ऊंचाहार से बसपा प्रत्याशी के भाई की कार से एक लाख बीस हजार रुपया बरामद किया गया है। यह पैसा किसका है और किस लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है।

गदागंज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ऊंचाहार साथ बसपा प्रत्याशी अंजलि मौर्य के भाई अक्षय मौर्य की कार को रोककर तलाशी ली गई तो  गाड़ी से 120000 रुपए बरामद हुए। कार से बरामद धनराशि के कागज अक्षय मौर्य नहीं दिखा सके। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: प्रियंका गांधी के पहुंचने से कांग्रेसियों का हंगामा, पार्टी के झंडे का अपमान करने का आरोप

संबंधित समाचार