कानपुर: फिर हादसे का सबब बनी बेकाबू इलेक्ट्रिक बस, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के बाबूपुरवा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेकाबू ई-बस की चपेट में आने से कम से कम छह लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाबूपुरवा से टाट मिल चौराहे की तरफ जा रही एक ई बस पर चालक ने नया पुल पर नियंत्रण खो दिया और बस एक टेम्पो और …

कानपुर। जिले के बाबूपुरवा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेकाबू ई-बस की चपेट में आने से कम से कम छह लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाबूपुरवा से टाट मिल चौराहे की तरफ जा रही एक ई बस पर चालक ने नया पुल पर नियंत्रण खो दिया और बस एक टेम्पो और कुछ वाहनों को टक्कर मारते हुए पुल की दीवार से टकरा कर रुक गयी।

इस हादसे में टेम्पो सवार तीन यात्री और तीन अन्य घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताते हुये घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये है।

गौरतलब है कि पिछली 31 जनवरी को देर रात ई-बस की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गयी थी। सूत्रों ने बताया कि आज की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंच कर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया है। चालक अतर सिंह के अनुसार ई-बस का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें- आईपीएल नीलामी से पहले पंजाब किंग्स को झटका, बैटिंग कोच वसीम जाफर ने दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म