अयोध्या: मतदाताओं को साधने के लिए अब ‘न्यौता’ भी बना है सियासी सूरमाओं का हथियार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अयोध्या। माघ मास में मौसम का तापमान तो उतार पर है और राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। शादी-विवाह का सीजन भी है, लिहाजा नेताओं को एक साथ कई मोर्चो को भी सम्भालना पड़ रहा है। परिस्थिति अनुरूप नेता भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। सियासी पिच पर उतरे ये खिलाड़ी इन दिनों महफिलों से नाता …

 अयोध्या। माघ मास में मौसम का तापमान तो उतार पर है और राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। शादी-विवाह का सीजन भी है, लिहाजा नेताओं को एक साथ कई मोर्चो को भी सम्भालना पड़ रहा है। परिस्थिति अनुरूप नेता भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। सियासी पिच पर उतरे ये खिलाड़ी इन दिनों महफिलों से नाता जोड़कर वोटरों को साधने में जुटे हैं।

शादी-विवाह, तिलकोत्सव, मुंडन, उपनयन या श्राद्ध संस्कार हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। चुनावी मौसम में निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले बर्थडे, विवाह, एनिवर्सरी, मुंडन व श्राद्ध जैसे आयोजनों की बकायदा पूरी लिस्ट तैयार है। प्रयास यह है कि कोई मौका हाथ से न निकले। मतदाताओं को न्यौते के लिफाफे से भी साधने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर इन दावतों, महफिलों पर चुनाव आयोग की भी पैनी नजर है। खासकर ऐसे आयोजनों में नेताजी लोगों द्वारा दिए जाने वाले गिफ्टों पर आयोग की खास निगाह है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि निगरानी टीमों को इस ओर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।

गिफ्ट पैकेट भी खुलवा सकती है टीम

भले ही समर्थकों व चहेतों को खुश करने के लिए प्रत्याशी कोई ओर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन आयोग का पूरा ध्यान नेताओं के गिफ्ट पैकेट पर टिकी है। प्रशासन का कहना है कि किसी समारोह के बहाने यदि वोटरों को प्रभावित करने की कोई गतिविधि सामने आई तो उसकी जांच करायी जाएगी। जरूरत पड़ने पर नेताजी के गिफ्ट पैकेट को खोलकर भी जांच टीम देख सकती है।

19 फरवरी तक है विवाह मुहुर्त

फरवरी माह में 19 तारीख तक विवाह का मुहूर्त है। जबकि मुंडन संस्कार का शुभ मुहुर्त 11, 14, 21 व 28 फरवरी को है। इसके अलावा उपनयन संस्कार व गृह प्रवेश जैसे आयोजनों में मेहमान के तौर पर नेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद की जा रही है। ऐसे में उन पर विशेष निगाह रखी जा रही है।

यह भी पढ़े- लविवि का आज जारी हो सकता है एग्जाम शेड्यूल, देखें कहां-कहां बनाए गए परीक्षा केंद्र

संबंधित समाचार