लखनऊ: जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… बच्चे ने खेल-खेल में घुमा दी चाबी, नहर में गिरी कार
लखनऊ। कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय…’ राजधानी में शुक्रवार को हुए एक हादसे पर यह कहावत पूरी तरह फिट बैठती है। दरअसल शनिवार दोपहर एक खड़ी कार में खेलते-खेलते बच्चे ने अचानक से बंद कार की चाबी घुमा दी। कार स्टार्ट होकर देखते ही देखते अचानक समीप में नहर में …
लखनऊ। कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय…’ राजधानी में शुक्रवार को हुए एक हादसे पर यह कहावत पूरी तरह फिट बैठती है। दरअसल शनिवार दोपहर एक खड़ी कार में खेलते-खेलते बच्चे ने अचानक से बंद कार की चाबी घुमा दी। कार स्टार्ट होकर देखते ही देखते अचानक समीप में नहर में गिर पड़ी। तत्काल क्रेन लगाकर कार का नहर से निकाला गया, जिसमें बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। ये नजारा देखने वाले मौके पर मौजूद लोग खुद-ब-खुद ये कहावत कह बैठे।
मामले की जानकारी देते हुए पीजीआई थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हुसैनगंज थानांतर्गत उदयगंज निवासी संजय अपने 14 वर्षीय बेटे को लेकर कार से निकले थे। पारा थानांतर्गत वृंदावन तेलीबाग सेक्टर-2 में आवास विकास के समीप नहर के किनारे रोड साइड पर कार लगाकर वे बाहर आकर फोन पर बात करने लगे।
कार के अंदर खेलते-खेलते बच्चे ने चाबी घुमा दी। देखते ही देखते कार नहर में करीब 10 फीट गहराई में गिर पड़ी। ढलान के कारण ज्यादा क्षति नहीं हुई। संजय ने तत्काल पीजीआई थाना को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से कार को बाहर निकलवाया, जिसमें बच्चे को सुरक्षित पाया गया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: मतदाता पहचान पत्र का वितरण बना डाक विभाग के गले की हड्डी
