मुरादाबाद : किराए पर साइकिल देने वाले युवक ने बच्ची से की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। किराए पर साइकिल देने वाले ने नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। घर आकर बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन शिकायत करने गए तो आरोपी युवक उल्टा उनसे भिड़ गया। इस पर पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। किराए पर साइकिल देने वाले ने नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। घर आकर बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन शिकायत करने गए तो आरोपी युवक उल्टा उनसे भिड़ गया। इस पर पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामला नागफनी थाना के गला काटी मस्जिद निवासी असलम बच्चों को घंटे के हिसाब से साइकिल किराए पर देता है। शुक्रवार को क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति की नौ वर्षीया बेटी किराए पर साइकिल लेने असलम के पास गई थी। इस दौरान असलम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के विरोध पर असलम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को घटना के बारे में शिकायत न करने के लिए भी धमकाया।

इसके बावजूद बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को असलम की करतूत के बारे में बता दिया। परिजन बच्ची को लेकर शिकायत करने असलम के पास गए तो वह अपनी गलती मानने की बजाए उल्टा उनसे ही भिड़ गया। इस पर परिजन सीधे थाने पहुंचे और असलम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर असलम के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए असलम को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार