गोरखपुर: बांसगांव में सपा प्रत्याशी ने चौपाल लगाकर की मतदान की अपील, बीजेपी को जमकर कोसा
गोरखपुर। आज बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ संजय कुमार ने मलांव गांव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की। बीजेपी सरकार ने नहीं पूरा किया कोई वादा इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों नौजवानों को धोखा देने का काम …
गोरखपुर। आज बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ संजय कुमार ने मलांव गांव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
बीजेपी सरकार ने नहीं पूरा किया कोई वादा
इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों नौजवानों को धोखा देने का काम किया भाजपा सरकार झूठी है। भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया है। जनता को इनके झूठे वादों पर कोई भरोसा नहीं रहा बीजेपी सरकार गरीबों की नहीं उद्योगपतियों की सरकार है। कोरोना आया बहुत सारे लोग बीमार हो गए। सरकार दवाई का इंतजाम नहीं कर पाई। अस्पताल में बेड नहीं मिला। ऑक्सीजन नहीं मिला।
कोरोना काल में गरीब और गरीब हो गए
कोरोना काल में हमारे गरीब और गरीब हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई, लोग बेरोजगार हो गए भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है आज हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सपा सरकार आने पर थाने और तहसीलों को भ्रष्टाचार से मुक्त होंगे।
प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी से राहत मिलेगी भाजपा सरकार ने आम जनता और किसानों को महंगी बिजली दिया और ऊपर से मुकदमे भी कर दिए। समाजवादी सरकार आने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी और साथ में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह से फ्री होगी।
किसानों को दो बोरी डीएपी और पांच बोरी मिलेगी यूरिया
किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया भी मिलेगी। आजकल मुख्यमंत्री जी नौजवानों की गर्मी निकालने की बात करते हैं। सपा सरकार आएगी तो हम नौजवानों को नौकरी के लिए भर्ती निकालेंगी। भाजपा सरकार में किसी भी फसल की कीमत नहीं मिली। समाजवादी सरकार बनने पर हर फसल के लिए एमएसपी मिलेगी।समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए योजना है किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होगा। सभी को उनका हक और सम्मान मिलेगा।
कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव पार्टी,प्रत्याशी डॉ संजय कुमार, राम अजोर मौर्य, मंतोष यादव, पप्पू यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, राज बहादुर यादव, सुधीर यादव, ईश्वर चंद्र मद्धेशिया, शशिकांत दुबे, श्रीराम यादव, रामबालक छोटू आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बरेली: शीशम के पेड़ से गन्ने के खेत में लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
