बरेली: दुकान में घुसकर लूटी 2.50 लाख की नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बदमाशों ने टाइल्स और सेनेटरी शोरूम में घुसकर कारोबारी के साथ मारपीट की और फिर गल्ले में रखे 2.50 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ डकैती, जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर …

बरेली,अमृत विचार। बदमाशों ने टाइल्स और सेनेटरी शोरूम में घुसकर कारोबारी के साथ मारपीट की और फिर गल्ले में रखे 2.50 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ डकैती, जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मठ लक्ष्मीपुर के रहने वाले महेश कुमार ने बताया कि उनका कर्मचारी नगर में ही सैनेट्री और टाइल्स का शोरूम है। शुक्रवार शाम को सफेद कार से रिहान घोसी बेकरी वाला, रिजवान, ताहिर भूसे वाले के साथ 10- 12 अन्य दबंग लोग उनके शोरूम में घुस आए। शोरूम में आते ही आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने उनके सोने के चेन लूट ली और गल्ले में रखे 2.50 लाख रुपये भी लूटकर ले गए। विरोध करने पर एक हमलावर ने उनपर गोली चला दी। निशाना चूकने से उनकी जान बच सकी। हंगामा होने पर आरोपी अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों के नंबर से उनके मालिकों का पता लगा रही है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

इंस्पेक्टर बोले टकराए थे वाहन
रात से ही पुलिस डकैती की घटना को हादसा बता रही थी। लेकिन देर रात में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने डकैती जैसी गंभीर धारा में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस का कहना है कि तहरीर के हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

व्यापारी के पक्ष में थाने पहुंचे लोग
व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले और डकैती की सूचना को पुलिस मारपीट बता रही थी। लेकिन रात में व्यापारी पक्ष के 50 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद थाने में हंगामा होने लगा। पुलिस ने हंगामें के बाद में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

कर्मचारी नगर में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमले और डकैती के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार