हरदोई: सड़क पर चलती बाइक से गिरी थी युवती, आज थम गईं सासें
हरदोई। बावन सीएचसी पर तैनात एएनएम बुधवार को ड्यूटी पर जाते हुए चलती बाइक से गिर कर ज़ख्मी हो गई थी। जिसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। जहां रविवार की सुबह पांचवें दिन उसने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि बुधवार की सुबह बावन सीएचसी में तैनात 30 वर्षीय एएनएम ज़ीनत जहां …
हरदोई। बावन सीएचसी पर तैनात एएनएम बुधवार को ड्यूटी पर जाते हुए चलती बाइक से गिर कर ज़ख्मी हो गई थी। जिसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। जहां रविवार की सुबह पांचवें दिन उसने दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि बुधवार की सुबह बावन सीएचसी में तैनात 30 वर्षीय एएनएम ज़ीनत जहां पुत्री इस्माइल निवासी चील पुरवा (अशोक नगर) बुधवार की सुबह अपने भाई इमरान के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर बावन सीएचसी जा रही थी।
इसी बीच रास्ते में पालीटेक्निक कालेज के पास ज़ीनत चलती हुई बाइक से गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गई थी। आनन-फानन में उसे हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ रिफर कर दिया। जहां के डाक्टरों ने आपरेशन किया। इसके बाद भी हालत नाज़ुक बनी रही। रविवार की सुबह पांचवें दिन ज़ीनत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- हम समाजवादी भी, राष्ट्रवादी भी
