वाराणसी: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर ने किया चुनावी प्रचार, बोले- कैराना से काशी तक लहर
वाराणसी। विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार जनसम्पर्क अभियान में जुटे हैं। इसी के तहत पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के वादे के प्ले कार्ड के साथ …
वाराणसी। विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार जनसम्पर्क अभियान में जुटे हैं। इसी के तहत पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के वादे के प्ले कार्ड के साथ सड़क पर खड़े होकर चुनावी प्रचार किया। वाराणसी के सिगरा स्थित सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम से बीजेपी ने इस चुनावी प्रचार की शुरुआत की।
लगभग आधे घण्टे तक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारी सड़क पर विभिन्न स्लोगल के प्ले कार्ड लिए खड़े रहे और लोगो से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील की। इन प्ले कार्ड पर महिला सुरक्षा,कानून व्यवस्था,हर घर पेय जल,प्रत्येक गांव में जिम और खेल के मैदान के अलावा विभिन्न नारे लिखे थे।
किसानों ने दिल खोलकर किया वोट
जनसम्पर्क अभियान के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैराना से काशी तक बीजेपी की लहर है और जैसे-जैसे अगले चरण का चुनाव होगा ये लहर और बढ़ती जाएगी। अनुराग ठाकुर ने पहले चरण के मतदान के बाद ये दावा किया कि किसानों ने बीजेपी को दिल खोलकर वोट किया है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम करती है बीजेपी, सपा करती है तुष्टीकरण
