मुरादाबाद : 27 सीटों पर वोटिंग कल, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों की 27 सीटों पर मतदान के लिए बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कार्मिक बूथ पर पहुंचकर सुबह शुरु होने वाले मतदान की तैयारी में जुट गए। इन सीटों पर मतदाता वैलेंटाइन डे के दिन ईवीएम का बटन दबाकर अपना सिरमौर चुनेंगे। मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों की 27 सीटों पर मतदान के लिए बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कार्मिक बूथ पर पहुंचकर सुबह शुरु होने वाले मतदान की तैयारी में जुट गए। इन सीटों पर मतदाता वैलेंटाइन डे के दिन ईवीएम का बटन दबाकर अपना सिरमौर चुनेंगे।

मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, अमरोहा के अलावा नौ जिलों में 55 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। मंडल की पांच जिलों में 27 सीटों पर भी आज मतदान होगा। सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर आकाश तक ड्रोन कैमरे की नजर खुराफातियों पर है। चुनाव आयोग की ओर से तैनात प्रेक्षकों ने मतदान वाले जिलों में पार्टियों की रवानगी पर पैनी नजर रखी। मतदान में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित कर पुलिस ने रेड, येलो कार्ड दिया है। जबकि लोकतंत्र के मददगारों को ग्रीन कार्ड दिया गया है। यह कार्ड धारक शांतिपूर्ण मतदान में पुलिस व प्रशासन के सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।

बूथ कैप्चरिंग करने वालों पर टूट पड़ेगी फोर्स
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुरक्षित मतदान कराने के लिए संकल्पित अधिकारी बूथों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं। आधुनिक हथियारों से लैस बीएसएफ व पैरा मिलिट्री के जवान बूथ कैप्चरिंग करने वालों पर टूट पड़ेंगे।

प्रेक्षक निभा रहे आयोग के लिए संजय की भूमिका
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से दूसरे चरण के लिए भेजे सामान्य, पुलिस और व्यय प्रेक्षक चुनावी प्रक्रिया और मतदान पर पैनी निगाह रखे है। यह प्रेक्षक महाभारत के संजय की भूमिका में हैं। इनकी जिले के हर कोने पर निगाह है। प्रेक्षक पल-पल की रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को दे रहे हैं।

संबंधित समाचार