बरेली: न महंगाई, न विकास, सुरक्षा पर महिलाओं ने की वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मतदान करने निकलीं लड़कियों और महिलाओं न महंगाई की बात कही और न विकास की बात पर जोर दिया। उनका कहना था कि जिस सरकार ने उन्हें सबसे सुरक्षित माहौल दिया वह उसको वोट देंगे। महिलाओं का कहना था जिस सरकार ने शोहदों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की उनकस वोट उस सरकार …

बरेली,अमृत विचार। मतदान करने निकलीं लड़कियों और महिलाओं न महंगाई की बात कही और न विकास की बात पर जोर दिया। उनका कहना था कि जिस सरकार ने उन्हें सबसे सुरक्षित माहौल दिया वह उसको वोट देंगे। महिलाओं का कहना था जिस सरकार ने शोहदों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की उनकस वोट उस सरकार को जाएगा।

ऐसे तमाम महिलाएं और लड़कियां जिले के मतदान केंद्रों पर मिलीं। सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में अधिक जोश दिखा। कुछ युवा दोस्तों के साथ तो तमाम लोग अपने परिवारों के साथ मतदान को निकले। तहसील में पहली बार वोट डालने पहुंची सिविल लाइंस की रहने वाली शुक्रति ने बताया कि उनका वोट उसे जाएगा जिसने महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित माहौल दिया है।

महंगाई पर उन्होंने और उनके परिवार की महिलाओं ने बताया कि सुरक्षा और विकास दोनों ही चुनाव के मुद्दे हैं। उन्हें सुरक्षित माहौल देने वाली सरकार चाहिए। उनका कहना था कि जो सबका विकास करेगे उनका वोट उनके साथ है। वहीं जगतपुर की रहने वाली प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपना वोट सुरक्षा देने वाली सरकार को दिया है।

वहीं जगतपुर के रहने वाले यश ने बताया कि प्रदेश से बदमाशों को मार भगाने वाली सरकार को उन्होंने वोट किया है। ऐसे ही तमात युवती और महिलाओं के साथ पुरुषों का कहना था कि उन्हें सुरक्षित माहौल देने वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार में रात में घर से निकलने में डर न लगे, बेटियां रात में निकले तो घर में सुरक्षित लौटें।

ये भी पढ़ें-

मतदान करने के बाद बोले अब्दुल्ला आजम, कहा- यहां हर इंसान ‘आजम’ है

संबंधित समाचार